Ghatsila News: मुसाबनी कंसंट्रेशन प्लांट के मजदूरों ने उठाई 12 मांगें
Ghatsila News: मुसाबनी कंसंट्रेशन प्लांट के मजदूरों ने अपनी समस्याओं को लेकर इंटक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से 12 सूत्री मांगपत्र एचसीएल प्रबंधन को सौंपा। इसमें कैंटीन की सुविधा, नियमित एचआर, ओवरटाइम भुगतान, और अन्य मुद्दों की मांग की गई। प्रबंधन ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी कंसंट्रेशन प्लांट के मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को इंटक प्रतिनिधिमंडल ने एचसीएल प्रबंधन को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट हेड के साथ-साथ मौभंडार स्थित जीएम (माइंस) कार्यालय में भी वार्ता कर मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं महामंत्री महेंद्र मिश्रा ने प्लांट पहुंचकर कार्यकारिणी अध्यक्ष इरफान अंसारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी हेमराज कुमार तथा अन्य मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद प्लांट हेड जे.पी. मिश्रा एवं एम.जेड. खान को ज्ञापन सौंपा गया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने मौभंडार स्थित एचसीएल मुख्यालय पहुंचकर जीएम (माइंस) रविंद्र घटवार से मुलाकात की और मांगों पर चर्चा की।
ज्ञापन में प्लांट में कैंटीन की सुविधा बहाल करने, अपग्रेडेशन से वंचित मजदूरों को लाभ देने, एचआर की नियमित उपस्थिति, अवकाश की सुविधा, ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान, हाई स्किल्ड मजदूरों को ईएसआई व बोनस, डस्ट अलाउंस, ड्यूटी ड्रेस, ग्रेच्युटी भुगतान सहित कुल 12 मांगें शामिल हैं। प्रबंधन ने मांगपत्र प्राप्त कर सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


