ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलायुवा संसद प्रतियोगिता में केवी सुरदा को मिला दूसरा स्थान

युवा संसद प्रतियोगिता में केवी सुरदा को मिला दूसरा स्थान

केंदीय विद्यालय सुरदा की टीम ने रांची में आयोजित दो दिवसीय 31वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2018-19 में दूसरा स्थान प्राप्त किया...

युवा संसद प्रतियोगिता में केवी सुरदा को मिला दूसरा स्थान
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 14 Sep 2018 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

केंदीय विद्यालय सुरदा की टीम ने रांची में आयोजित दो दिवसीय 31वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2018-19 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। केवि सुरदा के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कहा, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से रांची हिनु स्थित केवि में प्रतियोगिता हुई। जिसमें रांची संभाग की कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें केवि सुरदा के भी 55 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें केवि सुरदा स्कूल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें