झूमर गीत-नृत्य से दर्शकों को झुमाया

Nov 03, 2025 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

कुमारडूबी गांव में मां जगद्धात्री पूजा के अंतिम दिन कुंदन कुमार का नाइट कार्यक्रम आयोजित हुआ। हजारों दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति का आनंद लिया। कुंदन कुमार को मंच पर सम्मानित किया गया और उनकी टीम के साथ दर्शकों ने देर रात तक झूमते रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम भी मौजूद थी।

झूमर गीत-नृत्य से दर्शकों को झुमाया

बहरागोड़ा। कुमारडूबी गांव में मां जगद्धात्री पूजा के अवसर पर अंतिम दिन शनिवार की रात पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के प्रसिद्ध झूमर कालाकार कुंदन कुमार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रसिद्ध झूमर कलाकार कुंदन कुमार को देखने व सुनने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे थे। कुंदन कुमार के गीत और टीम के नृत्य को देखकर देर रात तक लोग झूमते रहे। मंच पर कुंदन कुमार को पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर पूजा कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। कुंदन कुमार अपने विभिन्न गानों पर दर्शकों को झुमाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बरशोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एएसआई सिकंदर यादव, कुलदीप ठाकुर, प्रधान सोरेन आदि ने अपनी टीम के साथ देर रात तक डटे रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;