शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रह

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति ने रविवार को बड़ाघाट सुरदा पंचायत भवन में 2026 का 18वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 71 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मुख्य अतिथि रंजीत ठाकुर और कंचन कर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक करने की अपील की।

शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रह

मुसाबनी,संवाददाता। कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से 2026 का 18वां रक्तदान शिविर रविवार को बड़ाघाट सुरदा पंचायत भवन में आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में हेल्थ प्वाइंट रांची के ब्लैक ब्लड बैंक का सहयोग रहा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों रंजीत ठाकुर और कंचन कर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष व ब्लड मैन के नाम से विख्यात सपन कुमार महतो ने कहा कि इस पंचायत में यह तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन है। यहां के ग्रामीण रक्तदान को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति युवाओं को आगे आने की जरूरत है।

रक्त की एक बूंद किसी को जीवन दान दे सकता है। रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष अप्पू आस, चिंतामणि चौधरी, जमानीकांत भगत, सोमा महतो, विवेकानंद चौधरी उपस्थित हुए। डॉक्टर विनीत, विवेक श्रीवास्तव, रामलाल नाग, कोमल कुमारी, संतोष कुमार, परितोष ने सफलता पूर्वक रक्तदान शिविर को आयोजित करने में अहम भूमिका अदा की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।