पारदर्शी तरीके से तैयार होगी पीएम आवास की सूची

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

जनप्रतिनिधि,पारदर्शी तरीके से तैयार होगी पीएम आवास की नई सूची बहरागोड़ा। संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया

पारदर्शी तरीके से तैयार होगी पीएम आवास की सूची

बहरागोड़ा। भूतिया पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया विधान चंद्र मांडी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस 2.0) की सूची को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें छूटे हुए और जरूरतमंद पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का मकान दिलाने के लिए नई सूची तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि सरकार के नए और संशोधित मापदंडों के अनुसार सभी पात्र परिवारों का भौतिक व दस्तावेजी सत्यापन किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। बैठक में पंचायत सचिव गोष्ट बिहारी गोप, पंचायत सहायक दशरथ हांसदा, राईमनी मुर्मू, ग्राम प्रधान भीम मुर्मू, लाल मोहन टुडू, पार्वती मुर्मू, रानी सिंह, खेला राम मांडी, ठुमाल बास्के, जिबा चरण मुर्मू और रबीन मुर्मू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।