
धर्म और समुदाय के नाम पर समाज को बांट रही भाजपा : केशव महतो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा की धर्म और समुदाय के नाम पर विभाजन की राजनीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ही विकास और रोजगार दे सकता है। घाटशिला में 11 नवंबर को मतदान है, जिसमें महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताने का आह्वान किया।
मुसाबनी, संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के सदस्य केशव महतो कमलेश ने कहा है कि भाजपा केवल धर्म और समुदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करती है। जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है, सम्मान चाहती है जो केवल महागठबंधन की सरकार ही दे सकती है। उन्होंने यह बातें मुसाबनी में लोगों के साथ बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा घाटशिला में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस महागठबंधन की जीत के लिए पसीना बहा रही है और महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीताने की अपील की। शानिवार को केशव महतो कमलेश का चुनावी अभियान गुड़ाबांदा, मुसाबनी और घाटशिला प्रखंड में आयोजित किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, गठबंधन नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यूनियन कार्यालय में नेताओं ने प्रेस वार्ता की वहीं, यूनियन कार्यालय में नेताओं ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां को गिनायी एवं गठबंधन प्रत्याशियों के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार जनता के विकास, अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं, जब पत्रकारों ने वित्त मंत्री से मुसाबनी के बंद अस्पताल के बारे में पूछा तो उन्होंने मौके से ही स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुसाबनी में अस्पताल को लेकर सकारात्मक पहल की जाएगी। घाटशिला विधानसभा के तीन बार के रहे विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सोमेश चंद्र सोरेन को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने और कार्यकर्ताओं से जमकर मतदान करने की अपील की। मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक ममता कुमारी, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बालमुचू, जिला अध्यक्ष परबिंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, शमशेर खान, संजय साह, लक्ष्मण चंद्र बाग आदि नेताओं ने मुसाबनी यूनियन कार्यालय से महुलबेड़ा तक पदयात्रा निकाल कर सहयोगी दल के उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए मतदाताओं से अपील की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




