Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsKeg Premier League Season 4 Inaugurated with Exciting Cricket Matches
दत्ता इंटरप्राइजेज ने आइटी को 38 रन से हरा जीता मैच

दत्ता इंटरप्राइजेज ने आइटी को 38 रन से हरा जीता मैच

संक्षेप:

घाटशिला में काशिदा एथलेटिक्स क्लब के मैदान पर केग प्रीमियर लीग का चौथा सीजन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि तापस चटर्जी ने उद्घाटन किया। पहले मैच में दत्ता इंटरप्राइजेज ने कमसिस आईटी को 38 रन से हराया। आराध्या सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Jan 08, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला, संवाददाता। काशिदा एथलेटिक्स क्लब मैदान में क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित केग प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि तापस चटर्जी आदि ने किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने टॉस कराकर खेल की शुरुआत की। गुरुवार को पहला मैच कमसिस आइटी के बीच खेला गया। दत्ता इंटरप्राइजेज ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में दत्ता इंटरप्राइजेज ने 5 विकेट खोकर के 190 रन बनाए। इसमें अनुभव कुमार चौधरी 54 गेंद में का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के के मदद से 69 रन बनाए, आराध्या सिंह ने 23 गेंद का सामना करते हुए 7 चौक 1 छक्के के मदद से 38 रन बनाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गेंदबाजी में केएस आईटी के जनार्दन विश्वकर्मा ने 3 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलने आई कमसिस आईटी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी और यह मैच दत्ता इंटरप्राइजेज ने 38 रन से जीत लिया। जिसमें मुकेश 19 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके 1 छक्के के मदद से 30 रन, किशन हेंब्रम 42 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके 2 छक्के के मदद से 55 रन बनाए। गेंदबाजी में आराध्या सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट, आयुष सिंह ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट चटकाये। इस मैच के लिए आराध्या सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच का अंपायर प्रिया मुखर्जी और अभिषेक चौधरी स्कोर कुमार सुधांशु रहे। मौके पर प्रबाल विश्वास, उज्ज्वल सिन्हा, उत्तम सिन्हा, बिमल सिन्हा, नील शंकर दत्ता, तनुश्री पाल विश्वास, शिव रतन अग्रवाल, परबीन अग्रवाल, शकील अहमद, शिवाजी चटर्जी, अर्जुन सिंह, प्रशांत कुमार सीट आदि मौजूद थे।