ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिला20 सितंबर को गोविंदपुर में आयोजित होगा कर्मा पूजा

20 सितंबर को गोविंदपुर में आयोजित होगा कर्मा पूजा

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। दिशोम जाहेरगाढ़ तथा गोविंदपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित...

20 सितंबर को गोविंदपुर में आयोजित होगा कर्मा पूजा
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 10 Aug 2018 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। दिशोम जाहेरगाढ़ तथा गोविंदपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

विश्व आदिवासी दिवस पर दिशोम जाहेरगाड द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिशोम जाहेरगाढ़ परिसर में साल वृक्षारोपण किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा ने कहा कि 9 अगस्त को धूमधाम से हमसब आदिवासी दिवस मना रहे हैं परंतु बड़ी दुख की बात है कि झारखंड सरकार द्वारा सरकारी छुट्टी घोषित नहीं की गई जबकि बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी छुट्टी दी जाती है। मौके पर चेयरमैन संध्या रानी सरदार, पूर्व चेयरमैन श्रीनाथ मुर्मू, जमुना टुडू, चन्द्रमोहन मांगी, साहेब राम मांडी आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर, आदिम मुंडा महाल विकास समिति गोविंदपुर की ओर से भी विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा दिशोम की एक बैठक मताल मानकी की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर को पार्श्व एकादशी के उपलक्ष्य में कर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई संथाली सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। मौके पर मुख्य रूप से कुशराम सिंह मुंडा, चुनाराम मुंडा, संतोष मुंडा, शंकर मुंडा, भजन मुंडा, लेदा मुंडा, राजेश मुंडा, बलाराम मुंडा, रवींद्र नाथ सिंह मुंडा, दिलीप मुंडा, विश्व मुंडा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें