पोटका : करमा पर्व पर प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेंतला में करमा महोत्सव का आयोजन हुआ। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत और करमा कथा वाचन किया...

पोटका, संवाददाता। प्रखंड के डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेंतला परिसर में बुधवार को करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिलकर प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत एवं करमा कथा वाचन से हुई। बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर स्कूल की इंचार्ज मुनमुन तिर्की ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने, पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाने एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि करमा पूजा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का प्रतीक है।
यह पर्व भाई-बहन की अटूट प्रेम का संदेश भी देता है। कार्यक्रम में स्कूल के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी, झूमा सरकार, सुचित्रा गुहा, शिल्पी बेहरा, शीलू रे, बरनाली मंडल, शांता करूंवा, शिल्पा बेहरा, सुनीता सोरेन, मौसमी रंजन, विशाल गोप, सोनिया माझी, अनिल सरदार, बबलू सिरका, चांदनी हेंब्रम, सोमवारी मुर्मू व छात्र उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




