Ghatsila News: चाकुलिया: जमुआ में हाथियों ने होलर मशीन घर तोड़ा,बांस के बागान उजाड़े
Ghatsila News: चाकुलिया के जमुआ गांव में 25 जंगली हाथियों ने रात में धावा बोल दिया। ग्रामीण सुरक्षा के लिए टिन का डिब्बा बजाते रहे। हाथियों ने अनंत मुंडा के होलर मशीन और बांस के बागानों को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीम ने सुबह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के जमुआ गांव के ऊपर टोला में विगत रात 25 जंगली हाथी घूमते रहे। हाथियों से सुरक्षा को लेकर ग्रामीण टिन का डिब्बा पिटते रहे। हाथियों चावल और धान खाने के लिए अनंत मुंडा के होलर मशीन घर पर हमला कर एस्बेस्टस तोड़ डाले। वहीं बांस के बागान में घुस कर भारी संख्या में बांस के राइजोम तोड़ डाले। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम भोर तीन बजे पहुंची। इसके बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया।ग्रामीणों के मुताबिक राजाबासा जंगल में डेरा डाले 25 हाथी रात्रि में गांव में घुस आए।
कई दलों में बंटे हाथी गांव में घूमने लगे। हाथियों के डर से ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे और टिन का डिब्बा बजाते रहे। इसी दौरान हाथियों ने अनंत मुंडा के होलर मशीन घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बांस के बागानों में घुसकर भारी संख्या में बांस के राइजोम तोड़े। हाथियों ने कार्तिक मुंडा,जगदीश मुंडा, लुलु मुंडा, कुनू मुंडा समेत अन्य कई किसानों के बांस बागन में तोड़ फोड़ की। किसानों के मुताबिक हाथियों में यहां के बांस के बागानों में राइजोम को नष्ट कर डाला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


