ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाबहरागोड़ा में आग लगने से जुरा टुडू का घर जलकर राख

बहरागोड़ा में आग लगने से जुरा टुडू का घर जलकर राख

बहरागोड़ा प्रखंड स्थित भूतिया पंचायत के बानियाकुदर में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से जुरा टुडू का घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घर में आग लगने से हजारों की...

बहरागोड़ा में आग लगने से जुरा टुडू का घर जलकर राख
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाWed, 14 Nov 2018 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बहरागोड़ा प्रखंड स्थित भूतिया पंचायत के बानियाकुदर में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से जुरा टुडू का घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर तत्काल बहरागोड़ा फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तथा आग को काबू में लाने की जब तक प्रयास करता इसके पहले घर के सारा सामान जलकर खाक में तब्दील हो गया था। जुरा टूडू अपने घर के भीतर थे। फूस की छावनी एवं बड़ा घर अचानक आग लगने से धू-धू कर जलने लगा। पड़ोस के लोगों ने जुरा टुडू को घर से सही सलामत निकाला। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अगलगी से घर में रखे धान, चावल, कपड़े, बर्तन जलकर खाक हो गया। नगद 5 हजार रुपए भी जलकर खाक हो गया। बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत के बानियाकुदर गांव के जुरा टुडू के घर में आग लग जाने की सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा तिरपाल, कम्बल और आर्थिक सहायता की। मौके पर मुखिया विधान मांड़ी, असीत मिश्रा, नवकुंवर, पुर्णेंदू पात्र समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। घटना की सूचना पाकर तत्काल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी बानियाकुदर पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने एवं मुआवजा राशि दिलाने की आग्रह किया। मौके पर कमल कांत सिंह, रिंकू कुमार, चंदन सीट आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें