Ghatsila News: नवपदस्थापित बरसोल थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी ने की शिष्टाचार मुलाकात
Ghatsila News: बहरागोड़ा के झामुमो नेता दीपक महापात्र ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। थाना प्रभारी ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की बात कही। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ झामुमो नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में बरसोल थाना के नवपदस्थापित प्रभारी कुमार इन्द्रेश से शिष्टाचार मुलाक़ात किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता एवं शॉल भेंट किया। मौके पर झामुमो में मंडल कमेटी ने थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की दिशा में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई। थाना प्रभारी ने भी सभी के सहयोग से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की बात कही।
इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी से चर्चा की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।मौके पर अभिजीत दास, जितेंद्र ओझा, असीम सोम, चेतेश्वर भूई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

