चाकुलिया : झामुमो नेताओं ने भवन निर्माण का काम बंद करवाया

Apr 05, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया नगर पंचायत के केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में भवन निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत पर झामुमो नेताओं ने काम रोक दिया। आरोप है कि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं दी जा रही। संवेदक के द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है।

चाकुलिया : झामुमो नेताओं ने भवन निर्माण का काम बंद करवाया

चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शनिवार को झामुमो नेताओं ने काम बंद करा दिया। इस दौरान संवेदक के मुंशी द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर झामुमो नेताओं ने जमकर फटकार भी लगाई। जानकारी हो कि केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग की निधि से करीब 52 लाख रुपए की लागत से चार कमरों वाले भवन एवं शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। झामुमो नेताओं का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी वाले फ्लाई ऐश, निम्न स्तरीय गुणवत्ता वाला सीमेंट और छड़ आदि का प्रयोग हो रहा है।

मजदूरों को भी सरकार द्वारा निर्धारित दर से मजदूरी नहीं दी जा रही है। योजना स्थल पर योजना की जानकारी से संबंधित कोई सूचना पट्ट नहीं लगा है। संवेदक रामेश्वरम कंस्ट्रक्शन रांची के द्वारा नियमों को दरकिनार कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।शिकायत मिलने पर शनिवार को झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पूर्व जिला पार्षद जगन्नाथ महतो, विशाल बारिक, गौतम शर्मा, विक्रम बारिक, शुभम दास समेत अन्य पहुंचे। उन्होंने निर्माण सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता को घटिया बताते हुए तत्काल काम रोकने को कहा।कोटयोजना के प्राक्कलन में काली ईंट लगाने का ही प्रावधान है। झामुमो नेताओं द्वारा घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए लाल ईंट का प्रयोग करने की मांग की गई है। सोमवार को मैं स्थल निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लूंगा।सत्यजीत माइती, कनीय अभियंता, शिक्षा विभाग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।