चाकुलिया में झामुमो का मिलन समारोह सह वनभोज, विधायक समीर कुमार मोहंती व कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चाकुलिया प्रखंड के डाक बंगला परिसर में मिलन समारोह और वनभोज का आयोजन किया। विधायक समीर कुमार मोहंती और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

चाकुलिया: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा बुधवारको चाकुलिया प्रखंड के डाक बंगला परिसर में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती एवं पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर चाकुलिया प्रखंड के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय माहौल में संवाद हुआ तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त करने पर चर्चा हुई।विधायक समीर कुमार मोहंती ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने संगठन की एकता बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।वहीं पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने संगठन को जन-जन से जोड़ने का आह्वान किया।मिलन समारोह सह वनभोज सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



