Ghatsila News: 16-झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ का मनाया गया तीसरा स्थापना दिवस
Ghatsila News: मूलनिवासी संघ का मनाया गया तीसरा स्थापना दिवस मुसाबनी। संवाददाता झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ का तीसरा स्थापना दिवस घाटशिला के विभूति बिहार में

Ghatsila News: मुसाबनी। झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ का तीसरा स्थापना दिवस घाटशिला के विभूति बिहार में संघ के जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा उपस्थित थे। संघ के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मौभांडार स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया। बैठक में विगत तीन वर्षों में संघ द्वारा किए गए जनहित के कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सलाहकार सुराई बास्के, सुनील माद्री, सुजाता मंडी, कंचन करुवा, सुनील कुमार बानसिंह, मनोज मुखी, बिंदु सोरेन, महेश करूवा, अजय मुखी, रवि मुखी, सुनील मुखी, गोविंद बेहरा आदि उपस्थित थे।
फोटो-19 झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ का तीसरा स्थापना दिवस मनाते संघ के सदस्य।


