Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJharkhand State Foundation Day Celebrated at Ghatshila College with Cleanliness Drive and Tree Plantation
घाटशिला कॉलेज में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह शुरु

घाटशिला कॉलेज में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह शुरु

संक्षेप: घाटशिला महाविद्यालय में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह की शुरुआत हुई। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता और संयोजक प्रो इंदल पासवान ने कार्यक्रम की शुरुआत की। एनसीसी और एनएसएस द्वारा स्वच्छता अभियान और पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता और परिचर्चा भी आयोजित होगी।

Wed, 12 Nov 2025 04:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला। घाटशिला महाविद्यालय में बुधवार से झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता और कार्यक्रम के संयोजक प्रो इंदल पासवान ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। एन सी सी और एन एस एस इकाई के द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सम्पूर्ण परिसर में बिखरे प्लास्टिक और पेपर के टुकड़ों को इकट्ठा कर ठिकाने लगाया गया। उसके बाद परिसर में तालाब किनारे 11 फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए। एन सी सी ऑफिसर डॉ महेश्वर प्रमाणिक और एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजेश तिवारी और प्रो अर्चना सुरीन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राचार्य सहित डॉ एस पी सिंह, डॉ संदीप चंद्रा, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ मो. सज्जाद, प्रो. राम विनय कुमार श्याम, प्रो. पूंजीशा बेदिया, प्रो. इंदल पासवान, डॉ संजेश तिवारी , प्रो. अर्चना सुरीन, डॉ कन्हाई बारीक ने वालंटियर्स और कैडेट्स के साथ मिलकर पौधारोपण किया। विदित हो कि इस दिन दिवसीय झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से कमरा संख्या 24 में होगा जिसका विषय है स्वतंत्रता आंदोलन और झारखंड।तीसरे दिन दिनांक 14 शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से एक परिचर्चा का आयोजन होगा जिसका विषय है झारखंड के 25 वर्ष उसके बाद क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। परिचर्चा में प्रधान वक्ता के रूप में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो सुभाष चंद्र दास शिरकत करेंगे। मौके पर डॉ सींगो सोरेन, डॉ रुचि स्मिता, डॉ चिरंतन महतो, प्रो मुकेश कुमार सिंह, माणिक मार्दी, बसंती मार्दी, शर्मिष्ठा पात्रा, प्रो सरजू पॉल, सपना आस, प्रबल मंजरी पात्रा आदि लोग उपस्थित रहे।