
चाकुलिया और मऊभंडार ने अपने-अपने मैच जीते, अगले दौर में किया प्रवेश
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पोटका ने मऊभंडार को 4 विकेट से हराया। वहीं, चाकुलिया ने पटमदा ए को 131 रन से मात दी। पोटका के रंधीर गोप और चाकुलिया के श्याम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
घाटशिला, संवाददाता। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच राखा कॉपर स्टेडियम में पोटका बनाम मऊभंडार और वीणापानी स्टेडियम बहरागोड़ा में चाकुलिया बनाम पटमदा ए के बीच मैच खेला गया। राखा कॉपर स्टेडियम में पोटका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में पोटका की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 90 रन बनाए। जिसमें रंधीर गोप 16 गेंद में 5 चौक के मदद से 32 रन और रियांतिका हाडगदड़ा 40 गेंद का सामना करके 8 रन बनाए। मऊभंडार की ओर से गेंदबाजी में शिवम शर्मा 6 ओवर 1 मेडन 14 रन देकर के 4 विकट, अविनाश सिंह ने 6 ओवर में 2 मेडन 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी खेलने उतरी मऊभंडार की टीम 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 91 रन बनायी और यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। जिसमें अंशु सिंह ने 46 गेंद का सामना करते हुए 33 रन 4 चौके के मदद से बनाया। अविनाश सिंह 31 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके के मदद से 25 रन बनाए। पोटका की ओर से गेंदबाजी में रंधीर गोप 5 ओवर 23 रन देकर 2 विकेट लिये। इस मैच के लिए शिवम शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का अंपायर सनत कुमार पातरो और संदिप्त मिश्रा एवं स्कोरर रेमंड रहे। चाकुलिया ने यह मैच 131 रन से जीता दूसरी ओर, वीणा पाणी स्टेडियम बहरागोड़ा में चाकुलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में चाकुलिया की टीम 28 ओवर में 10 विकेट खोकर के 230 रन बनाए। जिसमें श्याम ने 37 गेंद का सामना करते हुए 68 रन 9 चौके 2 छक्के के मदद से, गौरीशंकर 22 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। पटमदा ए की ओर से गेंदबाजी में आशीष 6 ओवर 50 रन देकर 3, सोनिक 5 ओवर 16 रन देकर 3 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने पटमदा बी की टीम 22.5 ओवर में मात्र 90 रन बना पाई। जयंत 35 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके 1 छक्के के मदद से 24 रन, शुभम 36 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके के मदद से 22 रन बनाए। चाकुलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए आनंद 6 ओवर 20 रन देकर 3 विकेट, विकास मिश्रा 5 ओवर देकर 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। चाकुलिया ने यह मैच 131 रन से जीत लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच श्याम को घोषित किया गया। मैच के अंपायर बुद्धदेव साव और शंकर पाल स्कोरर मनोज पाठक रहे। आज के मैच : राखा कॉपर स्टेडियम में घाटशिला बी बनाम राखा सुरदा के बीच व वीणा पाणी स्टेडियम बहरागोड़ा में पटमदा 'बी बनाम गुड़ाबंदा के बीच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




