चाकुलिया: झामुमो में शामिल समर्थकों का विधायक ने स्वागत किया

Feb 14, 2026 04:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया में विधायक समीर कुमार मोहंती की उपस्थिति में झामुमो का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कई नेता और पूर्व पार्षद मलय रूहीदास सहित समर्थकों ने पार्टी में शामिल होकर झामुमो का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि सरकार विकास और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है, जिससे संगठन और मजबूत होगा।

चाकुलिया: झामुमो में शामिल समर्थकों का विधायक ने स्वागत किया

चाकुलिया: विधायक सह झामुमो कार्यालय चाकुलिया में शनिवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कई लोग झामुमो में शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने शामिल होने वाले नेताओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में उनका स्वागत किया। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व पार्षद सह प्रत्याशी मलय रूहीदास, वरिष्ठ नेता तरूण बेरा और अर्जुन टूडू अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि झामुमो सरकार विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन‌ सभी नेताओं के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।