विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर झामुमो ने तेज की तैयारियां

Apr 13, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा की आगामी विधानसभा बैठक की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि पंचायत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी विचार होगा।

विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर झामुमो ने तेज की तैयारियां

घाटशिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा की आगामी 22 अप्रैल, 2026 को आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। इसी सिलसिले में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा संपर्क कार्यालय, घाटशिला में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुनचंद्र हांसदा ने की। बैठक में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, गुड़ाबांदा प्रखंड अध्यक्ष सुरई टुडू की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष भोगान मुर्मू, दामपाड़ा के वरिष्ठ नेता दासमत सोरेन, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, कमल मंडल, काजल डॉन, विकास मजूमदार, विक्रम मुर्मू, विराम मुर्मू, कौशिक कुमार, आनंद गोयल, अभिजीत विश्वास और देवीलाल महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी विधानसभा स्तरीय बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि प्रत्येक पंचायत से पंचायत पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला नेत्रीगण और युवा कार्यकर्ता सहित झामुमो के सभी प्रकोष्ठों के सदस्य बैठक में भाग लेंगे। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि बैठक में विधायक सोमेशचंद्र सोरेन संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे। आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिशा-निर्देशों को तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक सुचारू रूप से पहुंचाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार-विमर्श करेगा। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार करनी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।