झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक
पोटका में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 10 मई को तेंतला में पार्टी बैठक की योजना बनाई गई। विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में जनगणना, एसआइआर, और आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड पर चर्चा की गई। सभी पंचायतों के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पोटका। झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को विधायक कार्यालय हाता में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने की। जिला कमेटी के निर्देशानुसार 10 मई को तेंतला में पार्टी की बैठक रखी गई है। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहेंगे। बैठक में पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन और नई कमेटी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा। बैठक में जनगणना, एसआइआर व आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड अंकित करने पर चर्चा की गई। जनगणना में मकान गणना, एसआईआर में प्रखंड के सभी 164 बूथों में बीएलओ को सहयोग के लिए पार्टी अपना बीएलए तैनात करेगा।
ताकि एक भी ग्रामीण का नाम वोटर लिस्ट में छूट नहीं सके। कोई ग्रामीण रोजगार के लिए बाहर गए हैं तो उनका भी नाम वोटर लिस्ट में जुड़े यह ध्यान रखना होगा। जनगणना में आदिवासी समुदाय के लिए अलग से सरना धर्म कोड अंकित हो यह भी सुनिश्चित करना बीएलए की जिम्मेदारी होगी। बैठक में प्रखंड के सभी 34 पंचायतों के पदाधिकारी, प्रखंड के वरिष्ठ नेता व सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो व हीरामणि मुर्मू, बबलू चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


