सदन में गूंजा घाटशिला में खेल स्टेडियम का मुद्दा
झारखंड विधानसभा के शून्यकाल के दौरान, विधायक सोमेश सोरेन ने घाटशिला क्षेत्र में खेल स्टेडियम की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सोरेन ने सरकार से घाटशिला में एक बड़ा खेल स्टेडियम बनाने की मांग की, ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

घाटशिला। झारखंड विधानसभा के शून्यकाल के दौरान विधायक सोमेश सोरेन ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत में युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु खेल स्टेडियम के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घाटशिला क्षेत्र में खेल मैदान की कमी के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रशिक्षण में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कहा कि इस क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जो उचित सुविधा और संसाधन मिलने पर राज्य एवं देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं। विधायक श्री सोरेन ने सदन के माध्यम से सरकार से घाटशिला में शीघ्र एक बृहद खेल स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


