बस मालिकों की समस्याओं के समाधान की मांग

Dec 11, 2025 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

झारखंड विधानसभा में विधायक संजीव सरदार ने बस मालिकों और परिवहन व्यवस्था के मुद्दे को उठाया। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत झारखंड आरटीए की बैठकें वर्षों से नहीं हुई हैं, जिससे परिवहन सेवाओं और बस मालिकों को आर्थिक समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से नियमित बैठकें बहाल करने की अपील की।

बस मालिकों की समस्याओं के समाधान की मांग

पोटका,संवाददाता। झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पोटका के विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को राज्य के बस मालिकों और परिवहन व्यवस्था से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे को जोरदार तरीके से सदन में उठाया। उन्होंने सदन में बताया कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 68 के अंतर्गत गठित झारखंड क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) की बैठकें वर्षों से आयोजित नहीं हो पा रही हैं। राज्य के पाँचों प्रमंडलों में लगातार लंबित बैठकों के कारण परिवहन सेवाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। बैठक आयोजित नहीं होने से बस मालिकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। बीमा दावों का निपटारा, वैध परमिट का नवीनीकरण, रूट आवंटन, टैक्स से जुड़े मुद्दे—सब प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल बस मालिक, बल्कि पूरा ग्रामीण परिवहन तंत्र बाधित हो रहा है और इससे आम जनता भी प्रभावित होती है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 68 के अनुरूप झारखंड आरटीए की नियमित बैठकें तुरंत बहाल की जाएं तथा लंबित कार्यों का निपटारा समयबद्ध रूप से किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।