विधायक ने विधानसभा में उठाया सबर, धोबी और बेहरा समाज के जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा
चाकुलिया। बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया।

चाकुलिया,संवाददाता। बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सबर (सबर-टाइटल), धोबी (धोबी-टाइटल) एवं बेहरा (बेहरा-टाइटल) समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में आते हैं। लेकिन खतियान में जाति के स्थान पर केवल टाइटल अंकित होने के कारण जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है। विधायक ने कहा कि टाइटल दर्ज होने के कारण वास्तविक जाति की पहचान में प्रशासनिक अड़चन आ रही है।
इससे संबंधित परिवार छात्रवृत्ति, आरक्षण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने एवं व्यावहारिक नीति बनाने की मांग की, ताकि टाइटल के आधार पर लंबित मामलों का समाधान कर पात्र व्यक्तियों को शीघ्र जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



