विधानसभा में गूंजा मुसाबनी प्रखंड के डूंगरीडीह-सारुदा सड़क का मुद्दा

Feb 28, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

मुसाबनी। झारखंड विधानसभा में घाटशिला के विधायक सोमेशचन्द्र सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत डूंगरीडीह चौक से बाकड़ा, विक्रमपुर होते हुए सारुदा, बाड़वाक

विधानसभा में गूंजा मुसाबनी प्रखंड के डूंगरीडीह-सारुदा सड़क का मुद्दा

मुसाबनी,संवाददाता। झारखंड विधानसभा में घाटशिला के विधायक सोमेशचन्द्र सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत डूंगरीडीह चौक से बाकड़ा, विक्रमपुर होते हुए सारुदा, बाड़वाकोचा तक लगभग 11 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य के वर्षों से लंबित रहने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे की उपेक्षा पर गंभीर प्रश्न है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सिर्फ आवागमन का माध्यम नहीं होती, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी जीवन रेखा होती है। इस मार्ग के अधूरे रहने से किसान अपनी उपज बाजार तक समय पर नहीं पहुंचा पाते, मजदूरों को रोज़गार स्थलों तक जाने में कठिनाई होती है और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

बरसात के मौसम में स्थिति और विकट हो जाती है, जब कीचड़ और जलभराव के कारण संपर्क लगभग टूट

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।