जेटेट 2026 में भूमिज भाषा को शामिल करने का समाज ने किया स्वागत
झारखंड सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में भूमिज भाषा को पुनः शामिल किया है। यह निर्णय विधायक संजीव सरदार के प्रयासों का परिणाम है। इससे भूमिज समाज के शिक्षित युवाओं को अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यह समाज के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
पोटका। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (जेटेट) में जनजातीय भूमिज भाषा को पुनः शामिल कर लिया गया है। सरकार का यह निर्णय को भूमिज समाज विधायक संजीव सरदार के प्रयासों का परिणाम मान रहा है। इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा अधिसूचना संख्या 487/26.03.2026 जारी कर दी गई है। इससे भूमिज समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में रविवार को तेंतला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भूमिज विशेषज्ञ हरिश सिंह भूमिज, जुड़ी पंचायत के मुखिया सुखलाल सरदार एवं भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के प्रदेश अध्यक्ष रथु सिंह सरदार ने कहा कि जे-टेट 2012 और 2016 के बाद भूमिज भाषा को परीक्षा से हटा दिया गया था।
इस मामले को लेकर विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों से लगातार संवाद और पत्राचार किया। साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उन्होंने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसके बाद यह निर्णय संभव हो सका।भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब समाज के शिक्षित युवा अपनी मातृभाषा भूमिज में परीक्षा देकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे। इसके लिए रांची, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया है। इस निर्णय से समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है और इसे उनके शैक्षणिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।पत्रकार वार्ता में सतीश सरदार, पंसस मंजु सरदार, रामेश्वर सरदार, अमल सिंह, मनोरंजन सरदार, ईश्वरलाल सरदार, भृगुराम सरदार, अरूप सरदार, कृष्ण सिंह सरदार, विष्णु पद सरदार, सागर सरदार, लाल सरदार, अशीष सरदार आदि उपस्थित थे।आभार जताने की तैयारी में समाज, दिवंगत मंत्री को भी किया यादभूमिज समाज ने इस उपलब्धि के लिए विधायक संजीव सरदार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही तत्कालीन शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के लोगों ने बताया कि जल्द ही स्वागत एवं आभार यात्रा निकालकर विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर कुमार महंती एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


