Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJharkhand Elections CM s Wife Targets BJP Promises Development Under JMM Leadership
भाजपा के कई राज्यों के मंत्री से सीएम तक घाटशिला में हैं, फिर भी झामुमो की जीत होगी : कल्पना

भाजपा के कई राज्यों के मंत्री से सीएम तक घाटशिला में हैं, फिर भी झामुमो की जीत होगी : कल्पना

संक्षेप: मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने गालूडीह में चुनावी सभा में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास का रोड मैप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है। उन्होंने आदिवासी संस्कृति की रक्षा करने और झामुमो को विजयी बनाने का आह्वान किया। सभा में सोमेश सोरेन ने भी लोगों से समर्थन मांगा।

Wed, 5 Nov 2025 02:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

गालूडीह, संवाददाता। मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि झामुमो का डर इस कदर है कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक घाटशिला में डेरा जमाये हुए हैं, फिर भी हमारे प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत होगी। उन्होंने मंगलवार को गालूडीह आंचलिक मैदान की धरती से संथाली, हिंदी और ओड़िया में संबोधित करते हुए पहले वोट, फिर दाका जौमैं (पहले वोट,फिर भात खाना है) का नारा दिया। कहा, झारखंड के विकास का रोड मैप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है। केंद्र में कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, जनता के आशीर्वाद से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे l झामुमो को विजयी बना रामदास को दें श्रद्धांजलि : कल्पना सोरेन ने कहा कि आदिवासी प्रकृति के पुजारी हैं, आने वाली पीढ़ी को यह बताने का समय आ गया है कि अस्तित्व ही उनकी पहचान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिवंगत रामदास सोरेन ने झारखंड आंदोलन में लोगों की आवाज बनकर लड़ाई लड़ी, अब समय आ गया है झामुमो को विजयी दिलाकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। भाजपा के शासन में बिजली बिल नहीं देने पर कनेक्शन काट दिये जाते थे: उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से लोगों का बिजली बिल माफ हो पाया है, जबकि भाजपा की सरकार में बिल नहीं भरने से लोगों के कनेक्शन तक काट दिये जाते थे। आज झामुमो सरकार राज्य के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है। शिक्षा के क्षेत्र से लेकर घरों की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत सशक्त सशक्त किया गया है। घाटशिला विस में ट्राइबल यूनिवर्सिटी रामदास की देन : उन्होंने कहा कि राज्य में केवल घाटशिला विधानसभा में स्व. रामदास सोरेन के प्रयास से रघुनाथ मुर्मू ट्राइबल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है। अब सोमेश चंद्र सोरेन विधायक बने तो घाटशिला का विकास और तेज गति से होगा। कल्पना ने सभा में आये समर्थकों में उत्साह भरते हुए कहा कि 11 तारीख को पक्ष में बटन खुद भी दबाएं और अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। चाहे उस दिन खूब ठंड पड़े, बारिश हो या धूप। यही दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं रामदास दादा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आप के आशीर्वाद से बाबा के सपनों को पूरा करूंगा : सोमेश चंद्र सोरेन झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि बाबा के सपने को आप सभी के आशीर्वाद से ही पूरा किया जा सकता। मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद जरूर मिलेगा और विकास की रफ्तार और तेज होगी। सभा को मंत्री सुदीप्त सोनू, दीपक बिरुवा, सांसद महुआ मांझी, डॉ. सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद, सत्यानंद भोक्ता, संजीव सरदार, सविता महतो समेत अन्य ने संबोधित किया। वहीं, जनसभा में अपने बेटे सोमेश सोरेन के पक्ष में लोगों से वोट मांगते हुए स्व. रामदास सोरेन की पत्नी की आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसे देख कई लोगों की आंखें भी नम हो गयीं।