Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJharkhand Development Foundation Launches Anti-Drug Campaign in Jhamda Village
पोटका : जेडीएफ ने भालकी में चलाया नशामुक्ति अभियान 

पोटका : जेडीएफ ने भालकी में चलाया नशामुक्ति अभियान 

संक्षेप:

झारखंड डेवलपमेंट फाउंडेशन ने बुधवार को जामदा पंचायत के भालकी गांव में नशामुक्ति अभियान चलाया। अध्यक्ष शंकर दास की अध्यक्षता में बैठक में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में चर्चा की गई। मुख्य अतिथि...

Aug 07, 2025 05:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

पोटका, संवाददाता। प्रखंड के स्वयंसेवी संस्था झारखंड डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जामदा पंचायत के भालकी गांव में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इसके पूर्व संस्था के अध्यक्ष शंकर दास की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के पदाधिकारी विश्वभंर प्रधान उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम दो मिनट मौन रखकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद व आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। तदुपरांत ग्रामीणों को नशा से दूर रहने की अपील किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा सभ्य समाज पर प्रतिकूल असर डाल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शराब सहित अन्य नशा युक्त पदार्थ का सेवन जीवन के लिए हानिकारक है। नशा के आदि व्यक्ति अल्प समय में ही मौत के मुंह सभा जा रहे हैं। इसलिए नशा से दूर रहें। इस अवसर पर बन बिहारी महतो, मनोज महाकुड़, भूदेव मंडल, गौरीशंकर मंडल, प्रदीप मंडल, रतनी मुंडा, बोली मंडल, रेखा मंडल, दिपाली मंडल, दुलाराम सोरेन, विश्वकर्मा प्रधान, सुजाता मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।