Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJharkhand CM Hemant Soren Promises New Law for Direct Access to Officials for Citizens
झारखंड में नया कानून बनेगा, हर घर तक पहुंचेंगे अधिकारी :मुख्यमंत्री

झारखंड में नया कानून बनेगा, हर घर तक पहुंचेंगे अधिकारी :मुख्यमंत्री

संक्षेप: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला में चुनावी सभा में कहा कि नए कानून के तहत अधिकारी अब लोगों के घरों तक पहुंचेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने राज्य को बर्बाद किया है। सोरेन ने झामुमो के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को जीताने की अपील की और कहा कि राज्य की जनता की तकलीफ उनकी तकलीफ है।

Sun, 9 Nov 2025 02:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला, संवाददाता। मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि सूबे में नया कानून बनेगा। इसके तहत लोगों को अधिकारियों के दफ्तर नहीं, बल्कि अधिकारी लोगों के घर तक पहुंचेंगे। गरीब और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने में ये अधिकारी अहम भूमिका निभायेंगे। सीएम मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में शनिवार को झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे भाजपा पर जमकर बरसे तथा झामुमो के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने की अपील की। हेमंत ने कहा कि अब अधिकारी हर पंचायत और गांव तक जायेंगे और प्राथमिकता के आधार के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्हें घाटशिला में कई लोगों के जन्म प्रमाण पत्र और खतियान में त्रुटियों के बारे में जानकारी मिली है। चुनाव के बाद इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि झारखंड गठन के बाद भाजपा ने राज्य को बर्बाद करने में कोई कसर नही छोड़ी। इस पार्टी की सरकार ने एक-एक कर सभी सरकारी उद्योग को बंद कर उसमें ताला लगवा दिया। उन्हें निजी क्षेत्रों के हाथों बेचकर यहां की जनता को भुखमरी के कगार पर ला लिया। सीएम ने कहा कि हमने 2014 में भाजपा की सरकार की जड़ से हिलाना शुरू किया और 2019 में उसे उखाड़ फेककर झारखंड के गरीब को उनके अधिकार दिलाने का काम शुरू किया। आरोप लगाया कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो बात नहीं मानने वालों को जेल में डाल देती है, लेकिन अब झारखंड में उसकी हुकूमत नही चलेगी। उन्होंने 11 नवंबर को होने वाले उप चुनाव में झामुमो के पक्ष में इतना मतदान करने की अपील की, ताकि विरोधियों की जमानत न बचे और इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंचे। सीएम ने कहा कि रामदास सोरेन के बेहतर कार्य का घाटशिला ऋणी है। अब वक्त आ गया है कि यह कर्जा घाटशिलावासी सोमेश को जिताकर चुकता कर रामदास दा के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित करे। हेमंत ने कहा कि राज्य की जनता की तकलीफ हमारी तकलीफ है, उसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। सोमेश की जीत को कोई रोक सकता : कल्पना झामुमो की स्टार प्रचारक एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि लोगों की भीड़ प्रदेश सरकार के कार्य पर मुहर लगा रही है। घाटशिला में विकास रथ को जारी रखने के लिए सोमेश को विजयी बनाना जरूरी है। यहां की जनता विकास के खुश है और यही कारण है कि सोमेश की जीत को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को सम्मान देने का काम आपके दादा हेमंत सोरेन ने किया है। महिलाओ को गर्भधारण से लेकर बच्ची के बड़े होने पर पढ़ाई तक के खर्च सरकार दे रही है, इसलिए हमारे झारखंड की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। चुनावी सभा को परिवहन मंत्री दिपक बिरुवा, उच्च शिक्षा मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू, सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू समेत कई लोगों ने संबोधित किया।