Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJharkhand CM Hemant Soren Mandates 75 Local Jobs for Companies
झारखंड में लगने वाली कंपनियों को 75% नौकरी स्थानीय को देनी होगी :सीएम

झारखंड में लगने वाली कंपनियों को 75% नौकरी स्थानीय को देनी होगी :सीएम

संक्षेप: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में स्थापित कंपनियों को 75 प्रतिशत नौकरियाँ स्थानीय लोगों को देनी होंगी। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का मुकाबला मुख्य चुनौती है।

Sat, 8 Nov 2025 02:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला, संवाददाता। झारखंड में स्थापित होने वाली कंपनियों को 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय लोगों को देनी होगी। ऐसा नहीं करने वाली कंपनी के लिए राज्य में कोई स्थान नहीं होगा। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को धालभूमगढ़ के नरसिंगगढ़ हाट मैदान में यूपीए प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 11 नवंबर को घाटशिला उप चुनाव होने वाला है। 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला धन बल, जन बल और अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भाजपा से ही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वे आप लोगों को विभिन्न प्रकार का लोभ लालच देंगे, पर उसमें फंसना नहीं है। दो नंबर बटन को दबाकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्वाजलि अर्पित करनी है। भाजपा ने झारखंड को लूटकर खोखला किया : उन्होंने कहा कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर एवं किसान विरोधी पार्टी है। झारखंड बने 25 साल हो गये और 18 साल तक इसी पार्टी ने झारखंड में राज किया। इस दौरान उसने राज्य को लूटकर खोखला बना दिया। अगर शुरू से झामुमो की सरकार रहती तो झारखंड का नजारा दूसरा होता। लेकिन आज झारखंड की जनता ने उनके कंधे को इतना मजबूत बना दिया है कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ चल रहे हैं। झामुमो में खाकर मोटे हो गये, हल जोत रहे भाजपा का : मुख्यमंत्री सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि झामुमो में खा-पीकर मोटे हो गये, जब काम करने का समय आया तो हल भाजपा का जोत रहे हैं। ऐसे धोखेबाज प्रत्याशी से आपलोगों को बचकर रहना है। उन्होंने कहा, दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर कई सपने देखे थे। उनके कारण ही मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज, जनजातीय विश्वविद्यालय बनाने की स्वीकृति यहां दी गई थी। दुर्भाग्यवश आज वे हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके अधूरे सपने को आपके आशीर्वाद से सोमेश सोरेन पूरा करेंगे। जो काम बचेगा, उसके लिए वे तो हैं ही। उन्होंने पिछले चुनाव में बहन-बेटियों से मंईयां सम्मान योजना के तहत जो 2500 रुपए हर माह देने का वादा किया था, उसे पूरा किया। बुजुर्गों के लिए सहारा बने हेमंत : बिरुवा राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि राज्य के बुजुर्गों के लिए हेमंत सोरेन एक सहारा बनकर आये। सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया, मंईयां के लिए सम्मान राशि दी, गरीबों के लिए 200 यूनिट तक बिजली फ्री की। वहीं, भाजपा ने झारखंड को अपने कार्यकाल में चारागाह बना दिया था, अब झामुमो का शासन आने पर राज्य को विकास की पटरी पर लाया गया है। इन्होंने भी किया संबोधित : सभा को उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू, झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक सविता महतो, अरुप चटर्जी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, दिवंगत रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन, जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत कई लोगों ने संबोधित किया।