Ghatsila News: झारखंड आंदोलनकारी दसमथ टुडू को मिली व्हीलचेयर
Ghatsila News: मुसाबनी प्रखंड के दसमथ टुडू, जो चलने-फिरने में असमर्थ थे, को झामुमो पार्टी द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गई। पार्टी के अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को दी। कुणाल ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के माध्यम से सहायता की, जिससे टुडू को दैनिक कार्यों में सहूलियत मिलेगी।

Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बादिया पंचायत अंतर्गत टेटा बादिया ग्राम निवासी झारखंड आंदोलनकारी दसमथ टुडू जो पिछले काफी दिनों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं, इसकी जानकारी झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दिया। इसकी सूचना मिलते ही कुणाल षाड़ंगी ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सौजन्य से दसमथ टुडू को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। व्हीलचेयर मिलने से दसमथ टुडू को दैनिक जीवन के कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर झामुमो के हीरा सिंह, पूर्णेंदु आचार्य, विक्रम साव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


