Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJamshedpur MP Discusses Road Construction with Union Minister Gadkari
जर्जर सड़क के निमार्ण को ले केन्द्रीय मंत्री से मिले सांसद

जर्जर सड़क के निमार्ण को ले केन्द्रीय मंत्री से मिले सांसद

संक्षेप:

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए चर्चा की। सांसद ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति जर्जर है और जनहित में सड़क निर्माण आवश्यक है। मंत्री ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया।

Wed, 3 Dec 2025 05:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी से बुधवार को मुलाकात किया एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सड़कों का निर्माण सेन्ट्रल रोड फंड से करवाने को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा किया । इस मौके पर सांसद ने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यत जर्जर है एवं यह उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। जनहित में इसका निर्माण करवाना अंत्यंत आवश्यक है। सांसद ने इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत एन एच-6 कालियाडिंगा से चित्रेश्वर, रांगुनिया, कुम्हारडुबी होते हुए एन एच-6 जगन्नाथपुर पश्चिम बंगाल सीमा तक पथ निर्माण।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत एनएच-18 महेशपुर से ज्योति पहाड़ी पुलिया, जामबनी, आंगारपाडा, आदिवासी टोला होते हुए माकडी, बालीजुड़ी, पहाडपुर उड़िसा सीमा तक पथ निर्माण। पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत पटमदा प्रखण्ड के बेलटांड चौक से कुलटांड, चुडदा बांसगड होते हुए लछीपुर, मुकरुडीह पश्चिम बंगाल सीमा तक पथ निर्माण। उडिसा राज्य को जोडने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत बामडोल घाट पर स्वर्णरेखा नदी में पुल का निर्माण। पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत धालभूमगढ़-नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक से भैरवपुर, छोड़िया, छब्बीसा, धडासाई, पम्पुघाट बालियागोड़ा होते हुए मुसाबनी प्रखण्ड के मुसाबनी-डुमरिया मुख्य पथ जो उड़िसा सीमा को जोड़ता है का पथ निर्माण। अतः जनहित में उपरोक्त सड़कों का निर्माण कराया जाए । केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने आश्वासन दिया आपके प्रस्ताविक सड़क जल्द बनेगा।