Ghatsila News: मौसीबाड़ी में विश्राम के बाद श्रीमंदिर लौटे महाप्रभु
Ghatsila News: म के बाद श्रीमंदिर लौटे महाप्रभु, झमाझम बारिश में भक्तिभाव से निकली बाहुड़ा रथयात्रा बहरागोड़ा। संवाददाता मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद भगवान श्र

Ghatsila News: बहरागोड़ा। संवाददाता मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा शुक्रवार को बाहुड़ा रथयात्रा के अवसर पर रथ पर सवार होकर अपने श्रीमंदिर लौटे। मौदा गांव में बडी पावन उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। झमाझम बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। सुबह से ही मौदा मौसीबाड़ी में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का आकर्षक श्रृंगार कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। बाहुड़ा रथयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ खींचने के लिए हर श्रद्धालु रस्सा थामने को उत्सुक दिखाई दिया।
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि महाप्रभु के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त होना अत्यंत पुण्यदायी होता है। जो श्रद्धालु रस्सा नहीं पकड़ सके, वे हाथ जोड़कर और दोनों हाथ ऊपर उठाकर महाप्रभु का जयघोष करते हुए उनका अभिवादन करते रहे। यात्रा मार्ग में महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर रथ की आरती उतारकर महाप्रभु का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में जय जगन्नाथ के उद्घोष, शंखनाद और घंटियों की मधुर ध्वनि से भक्तिमय वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं के बीच बताशे, मिठाइयां एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया।


