
क्रिकेट : जादूगोड़ा ने डुमरिया को हराया
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जादूगोड़ा ने डुमरिया को 12 रन से हराया। जादूगोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। डुमरिया ने 119 रन बनाकर मैच समाप्त किया। नवीन बोदरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
घाटशिला, संवाददाता। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट मैच, राखा कॉपर स्टेडियम में जादूगोड़ा बनाम डुमरिया के बीच मैच खेला गया। राखा कॉपर स्टेडियम में जादूगोड़ा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 22.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 131 रन बनाए। जिसमें राहुल बोदरा ने 35 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके 1 छक्के के मदद से 41 रन , देव विशाल सिंह 31 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके, 1 छक्के के मदद से 44 रन बनाएं। डुमरिया की ओर से गेंदबाजी में सुमित बेरा 2.2 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट,अनिल गिरि 6 ओवर 1 मेडन 15 रन देकर के 2 विकेट, आकाश बेरा 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट, प्रशांत सोरेन 6 ओवर 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी खेलने डुमरिया की टीम बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवर में 10 विकेट खोकर के 119 रन बनाए। जादूगोड़ा यह मैच 12 रन व से जीत लिया। डुमरिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजा राम हांसदा ने 49 गेंद में 5 चौके के मदद से 30 रन, आदिल ने 19 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके के मदद से 22 रन बनाए रुपेश कुमार साव ने 30 गेदें में 1 चौके के मदद से 24 रन बनाए। जादूगोड़ा की ओर से गेंदबाजी में जयराम उरांव 6 ओवर 1 मेडन 24 रन देकर 3 विकेट , नवीन बोदरा 6 ओवर 20 देकर 4 विकेट लिए चटकाए । इस मैच के लिए मैन ऑफ द मैच नवीन बोदरा को चुना गया। मैच का अंपायर अभिजीत दास और संदीप मिश्रा एवं स्कोरर रीवा नाथ रजक रहे। आज का मैच : राखा कापर स्टेडियम में काशिदा बी बनाम घाटशिला बी के बीच मैच खेला जाऐगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


