Ghatsila News: मेदिनीपुर की टेराकोटा कला से सजेगा जादूगोड़ा मोड़ का पंडाल

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: जादूगोड़ा मोड़ चौक की श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष मेदिनीपुर की टेराकोटा कला पर आधारित इकोफ्रेंडली पंडाल तैयार करा रही है। पश्चिम बंगाल के कारीगर मिट्टी, बांस और पारंपरिक सामग्रियों से पंडाल बना रहे हैं। यह मेदिनीपुर की लोक कला और ग्रामीण जीवन की झलक प्रस्तुत करेगा। यहां 1968 से लगातार दुर्गा पूजा हो रही है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Ghatsila News: मेदिनीपुर की टेराकोटा कला से सजेगा जादूगोड़ा मोड़ का पंडाल

Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाला भव्य एवं इकोफ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है। पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। पारंपरिक कला और आधुनिक सजावट के मेल से तैयार हो रहा यह पंडाल इस बार पूजा के दौरान लोगों को खासा आकर्षित करने की उम्मीद है। समिति के अध्यक्ष अमित शाव ने बताया कि इस वर्ष पंडाल की थीम पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले की प्रसिद्ध टेराकोटा कला पर आधारित है। बता दें कि टेराकोटा का अर्थ ही पकाई हुई मिट्टी है। मिट्टी को आकार देकर सुखाया जाता है और फिर भट्ठी में पकाकर मजबूत बनाया जाता है। इससे लाल-भूरे रंग की प्राकृतिक बनावट आती है। पंडाल को तैयार करने में मिट्टी के बर्तनों, बांस के सूप समेत कई तरह की पारंपरिक एवं प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मिट्टी और बांस से तैयार की जा रही कलाकृतियां पंडाल को अलग पहचान देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगी।

टेराकोटा कला पर आधारित इकोफ्रेंडली पंडाल

पंडाल मेदिनीपुर की लोक कला और ग्रामीण जीवन की झलक प्रस्तुत करेगा

लोक कला और ग्रामीण जीवन की झलक

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल निर्माण में इकोफ्रेंडली सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। कारीगर पारंपरिक शैली में मिट्टी और बांस की सामग्रियों को सजाकर पंडाल को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। दूर से देखने पर पंडाल मेदिनीपुर की लोक कला और ग्रामीण जीवन की झलक प्रस्तुत करेगा। जादूगोड़ा मोड़ चौक पर दुर्गा पूजा का इतिहास भी काफी पुराना है। यहां वर्ष 1968 से लगातार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। दशकों से चली आ रही इस पूजा ने जादूगोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हर वर्ष पूजा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट को देखने के लिए जादूगोड़ा के अलावा जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम और आसपास के अन्य जिलों से भी लोग पहुंचते हैं। शाम के समय पंडाल और आसपास की आकर्षक रोशनी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦इस वर्ष जादूगोड़ा के दुर्गा पूजा पंडाल की थीम क्या है?−
इस वर्ष पंडाल की थीम पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले की प्रसिद्ध टेराकोटा कला पर आधारित है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: मेदिनीपुर की टेराकोटा कला से सजेगा जादूगोड़ा मोड़ का पंडाल