जेएलकेएम का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कल

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

जादूगोड़ा में पोटका प्रखंड के 11 करोड़ की लागत से बनी सीएचसी भवन में अनियमितता का मामला सामने आया है। धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है और बीडीओ को ज्ञापन दिया गया है। भवन का उद्घाटन नहीं हुआ है और दीवारें दरकने लगी हैं, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

जेएलकेएम का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कल

जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड में विगत दिनों 11 करोड़ की लागत से बनी सीएचसी भवन में अनियमितता का मामला सामने आया है। जेएलकेएम ने इसे लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया है। जानकारी देते प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू ने कहा कि धरना प्रदर्शन को लेकर पोटका बीडीओ को ज्ञापन दिया गया है। इस धरना प्रदर्शन में जिला से पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। कहा, भवन का अभी तक विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। अभी से ही भवन की दीवार दरकने लगा है। कहीं से दीवार टूट कर गिरने लगा है। ऐसे में आने वाले समय में लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।