Investigation of Awas Scheme in Baharagora Allegations of Misuse Addressed उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया अबुआ आवास का जांच पड़ताल, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsInvestigation of Awas Scheme in Baharagora Allegations of Misuse Addressed

उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया अबुआ आवास का जांच पड़ताल

बहरागोड़ा में उप विकास आयुक्त के निर्देश पर खंडामौदा गांव में आबुआ आवास की जांच की गई। पड़ोसी द्वारा की गई शिकायत में कहा गया था कि लाभुक का पति झोला छाप डॉक्टर है। जांच में पुष्टि हुई कि लाभुक योग्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 16 April 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया अबुआ आवास का जांच पड़ताल

बहरागोड़ा।बुधवार को उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के द्वारा खंडामौदा गांव स्थित माझिग्राम टोला में निर्माण आबुआ आवास की जांच की गई। वहीं मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिन पूर्व पड़ोसी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित शिकायत किया गया था। जिसमें कहा गया था कि लाभुक के पति एक डॉक्टर तथा पुत्र सरकारी कर्मी है। लेकिन जांचोपरांत लाभुक की पति डॉक्टर नहीं बल्कि वह एक झोला छाप डॉक्टर का काम किया करता है। साथ ही पुरा परिवार मिट्टी के मकान में निवास करते हैं। वहीं मकान निर्माण के लिए लाभुक को प्रथम किस्त 2024 में दी गई थी। जबकि उनके पुत्र की नौकरी फरवरी 2025 में हुई है। नियमानुसार लाभुक आबुआ आवास के लिए योग्य है। यह मामला पड़ोसी से भूमि विवाद का है ना कि आबुआ आवास में गड़बड़ी की, पड़ोसी द्वारा लिखित शिकायत की गई थी जिनसे लाभुक का भूमि विवाद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।