आंगनबाड़ी केंद्र का मुखिया ने किया औचक निरीक्षण

Apr 07, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केवल तीन बच्चे उपस्थित मिले, जबकि नामांकन 25 है। केंद्र का भवन नहीं है और यह बालिका विद्यालय में चल रहा है। मुखिया ने बाल विकास पदाधिकारी को अवगत कराया है।

आंगनबाड़ी केंद्र का मुखिया ने किया औचक निरीक्षण

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर केंद्र के निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाई गई। जांच के दौरान केंद्र पर मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित मिले। यह एक ऐसा गांव है जहां आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन नहीं है। बालिका विद्यालय भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। पूछताछ के क्रम में सेविका संगीता मंडल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में 25 बच्चे का नामांकन है। लेकिन आज बच्चे नहीं आए। उन्होंने आने वाले दिनों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर घर-घर जाने की बात कही।

मुखिया राम मुर्मू ने निरीक्षण के बारे में बाल विकास पदाधिकारी को अवगत कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।