ब्लॉक ऑफिस की अव्यवस्था पर बिफरे डीसी, मांगी रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अव्यवस्थाएं मिलीं, जैसे कि रजिस्टर अद्यतन नहीं होना और सफाई की कमी। उन्होंने राशन डीलर की आत्महत्या के मामले में भी संज्ञान लिया और अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक ऑफिस की अव्यवस्था पर बिफरे डीसी, मांगी रिपोर्ट

घाटशिला, संवाददाता। उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को घाटशिला प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां ब्लॉक ऑफिस की अव्यवस्था देखकर उन्होंने सभी कार्यों की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में खामियां मिलेंगी, वहां कार्रवाई तय है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों का घूम-घूमकर जायजा लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने हर टेबल पर बैठे अधिकारियों से उनके कार्यों को लेकर सवाल भी किए, लेकिन कहीं से भी उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला。

अव्यवस्था पर नाराजगी

उन्होंने प्रखंड कार्यालय के अंदर और बाहर फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि घाटशिला प्रखंड वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चलाया जा रहा है।

उपायुक्त ने पाया कि प्रखंड में एक भी रजिस्टर अद्यतन नहीं है, कैशबुक अधूरी है, कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, कार्यालय परिसर के बाहर झाड़ियां उगी हुई हैं और भवन के अंदर कचरा फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है मानो वर्षों से प्रखंड कार्यालय की साफ-सफाई और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया हो। ऐसे में आम जनता के कार्य कैसे होंगे। उन्होंने प्रखंड भवन से लेकर मुख्य द्वार तक का निरीक्षण किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी विशेष कार्रवाई की घोषणा नहीं की।

राशन डीलर की आत्महत्या पर संज्ञान

जब उनसे राशन डीलर मृणाल कांति रजक द्वारा कमीशन नहीं मिलने के कारण आत्महत्या किए जाने के मामले में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है कि किन कारणों से उन्हें कमीशन नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान डीडीसी नागेंद्र पासवान, डीडीओ, एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ युनिका शर्मा, सीओ निशात अंबर समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

अस्पताल के निरीक्षण के बाद चिकित्सकों की कमी

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, सामान्य वार्ड, प्रयोगशाला समेत सभी विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र नाथ सोरेन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुछ चिकित्सकों की कमी है। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के संबंध में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विभाग और सिविल सर्जन से बातचीत की जाएगी तथा संसाधनों की कमी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण क्यों किया?
उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण अव्यवस्थाओं को देखने और सभी कार्यों की रिपोर्ट मांगने के लिए किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।