Ghatsila News: मुसाबनी : हैचरी का मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Ghatsila News: मुसाबनी के मत्स्य हैचरी का निरीक्षण गुरुवार को हुआ। हैचरी संचालन समिति ने बताया कि यह जर्जर अवस्था में है। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम जिले की हैचरियों का निरीक्षण करवाने की जानकारी दी। स्थानीय मछुआरों को हैचरी के फिर से शुरू होने की उम्मीद है, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी कंपनी तालाब में बने मत्स्य हैचरी का निरीक्षण गुरुवार को जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र वर्मा एवं जीनत फातिमा ने किया। निरीक्षण के दौरान हैचरी संचालन समिति ने बताया कि हैचरी बनने के बाद से एक-दो बार ही मत्स्य स्पॉन का साइकिल चलाया गया है। उसके बाद हैचरी की जर्जर अवस्था हो जाने के कारण उसका उपयोग नहीं हो सका है।मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में जितनी भी हैचरियों का निर्माण कराया गया था उन सभी का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के उपरांत विभाग की जो योजना होगी उसे लागू किया जाएगा ताकि हैचरी को पुनः चालू किया जा सके।
इस निरीक्षण से स्थानीय मछुआरों में हैचरी के फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके चालू होने से स्थानीय प्रशिक्षण प्राप्त मत्स्य पालन के इच्छुक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे जिससे वह मछली पालन कर अच्छी आमदनी कर सकेंगे।


