ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलापोटका में महिला किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

पोटका में महिला किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीबिजनेस, नई दिल्ली द्वारा संचालित किसान सिंगल विंडो सेंटर पोटका कृषि भवन में महिला किसान दिवस-2018 के उपलक्ष्य पर सोमवार को महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया...

पोटका में महिला किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाTue, 16 Oct 2018 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीबिजनेस, नई दिल्ली द्वारा संचालित किसान सिंगल विंडो सेंटर पोटका कृषि भवन में महिला किसान दिवस-2018 के उपलक्ष्य पर सोमवार को महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार, एटीएम-प्रतिमा महतो, असिस्टेंट ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक पॉल एवं खरियासाई, पोटका, कोवाली, पड़ियासाई, हेंसलबिल, सानग्राम तथा जमादा के काफी महिला किसान उपस्थित थी। इस मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार द्वारा किसानों को सिंगल विंडो के कार्यकलापों तथा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी कहा कि सरकार मिट्टी नमूना एकत्र करने के तरीके तथा मिट्टी जांच के फायदे के बारे में योजना शुरू किया है। उन्होंने कृषि, आत्मा, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण में चल रही नई योजनाओं के बारे में तथा किसानों को धान तथा अरहर में लगने वाले कीटों तथा उसके रोकथाम के बारे में बताया तथा विडियो क्लिप दिखाकर लाभ हानि पर चर्चा की गई। गोष्ठी में कुल 49 महिला किसान उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें