डुमरिया प्रखंड में कई सड़क निर्माण अधूरे, संवेदकों की लापरवाही से राहगीर परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

डुमरिया प्रखंड में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण कई सड़क निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक और विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। अब वे आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। संवेदक द्वारा कई कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं।

डुमरिया प्रखंड में कई सड़क निर्माण अधूरे, संवेदकों की लापरवाही से राहगीर परेशान

डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण कई सड़क निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। कहीं शिलान्यास के वर्षों बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो कहीं बिना शिलान्यास के ही कार्य शुरू कर संवेदक फरार हो गए। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि दोनों अधूरी सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए सांसद, विधायक और विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। अब संबंधित गांवों के ग्रामीण सड़क निर्माण पूरा कराने को लेकर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।

पलाशबनी गांव में सड़क निर्माण

जानकारी के अनुसार, प्रखंड के पलाशबनी गांव स्थित पुतकार चौक से राजाबासा तक लगभग आठ किलोमीटर लंबी कालीकरण सड़क एवं आरसीसी पुलिया का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से कराया जा रहा था। संवेदक द्वारा कुछ कार्य करने के बाद अचानक निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। कई वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क आज भी अधूरी पड़ी है और संवेदक कार्यस्थल पर लौटकर नहीं आए हैं।

बारूनियां-ओडिशा सीमा तक सड़क निर्माण

इसी प्रकार सेरालडीह से पुनासीबाद, पड़सा, मौंदा, नरसिंह बहाल होते हुए बारूनियां-ओडिशा सीमा तक लगभग 12 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा था। यहां भी पिछले एक वर्ष से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है और संवेदक भूमिगत हो गए हैं। निर्माण के दौरान कहीं सड़क काटकर आरसीसी पुलिया निर्माण के नाम पर अधूरा छोड़ दिया गया है, तो कहीं बोल्डर बिछाकर काम बंद कर दिया गया। दूसरी ओर, सेरालडीह से बारूनियां ओडिशा सीमा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए झाड़ियां काटने और मिट्टी कटाई का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन उसे भी अधूरा छोड़ दिया गया। इन अधूरी सड़कों के कारण विशेषकर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डुमरिया प्रखंड में सड़क निर्माण कार्य क्यों अधूरे पड़े हैं?
डुमरिया प्रखंड में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण कई सड़क निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।