ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलामुसाबनी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उद्घाटन

मुसाबनी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उद्घाटन

बिरसा मुंडा स्मारक समिति, मोहनडेरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की धातु से बनी प्रतिमा का उद्घाटन मोहनडेरा मैदान में बिरसा जयंती के अवसर पर किया...

मुसाबनी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उद्घाटन
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 16 Nov 2018 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बिरसा मुंडा स्मारक समिति, मोहनडेरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की धातु से बनी प्रतिमा का उद्घाटन मोहनडेरा मैदान में बिरसा जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी, केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन, पूर्व विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन, पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेम्ब्रम, जिला पार्षद बाघराय मार्डी, हीरामुनि मुर्मू आदि की मौजूदगी में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन द्वारा दान स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति एवं झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। सुरदा क्रॉसिंग से ही चंपाई सोरेन के काफिला को बाइक पर सवार कार्यकर्ता रिसीव कर मोहनडेरा तक लाए। सैकड़ों लोग मोटरसाइकिल से जुलूस के साथ में यहां पहुंचे थे। दर्शकों के मनोरंजन के लिए लोक गायिका कल्पना हांसदा का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। संथाली बांग्ला संगीत व झूमर पर दर्शक रात भर झूमते रहे। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंपई सोरेन ने कहा की झारखंड सरकार बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों की आवाज को कुचलने का काम किया है। पारा शिक्षिकाओं पर लाठीचार्ज सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार आदिवासी मूलवासी के अस्तित्व को मिटाने के लिए झारखंड में बनी है। 2019 के चुनाव में भाजपा को पूरे देश से मिटाने का संकल्प लेना होगा, तभी हमारा अस्तित्व सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की पहचान इतिहास में अहम है। आदिवासियों ने किसी की गुलामी कभी स्वीकार नहीं किया। विधायक कुणाल सारंगी ने अपने संबोधन में कहा कि 2019 में भाजपा खत्म हो जाएगी। भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि युवाओं को यह सरकार शराब बेचकर बर्बाद करने पर तुली है। झामुमो जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रघुवर दास की सरकार झारखंड में आदिवासियों के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्कूल कॉलेज बंद कर यहां के लोगों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम को केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेंब्रम ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन झामुमो नेता रामचंद्र मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष जिला हीरामनी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, मुख्य संयोजक साधुचरण मुर्मु पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, मुखिया प्रधान सोरेन, जसवीर कालिंदी, लखन मार्डी आयोजन समिति के अर्जुन मार्डी, लखन माझी, शिबू माहली, बबलू महाली, बबलु महाली माझीबाबा दिवाकर हेम्ब्रम, राजेश ,अरुण, रोहित, विकास बानरा, संतोष, राकेश कालिंदी, संजू लामा, रमेश माहली, अजय, सोनाराम ,लखविंदर पाल आदि तमाम सदस्य गण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें