प्राथमिक विद्यालय देवली में मिनी जलमीनार का शिलान्यास
गालूडीह के उल्दा पंचायत के देवली प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को मिनी सोलर जल मीनार का शिलान्यास किया गया। पंचायत समिति सदस्य नगेन महतो ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। जल मीनार की लागत 2 लाख 49 हजार 400 रुपए है, जिससे छात्रों और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पानी की सुविधा मिलेगी।

गालूडीह।उल्दा पंचायत के देवली प्राथमिक विद्यालय में पंचायत समिति के फंड से सोमवार को मिनी सोलर जल मीनार का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य नगेन महतो ने नारियल फोड़कर निमार्ण कार्य का शिलान्यास किया। नगेन महतो ने बताया कि मिनी जलमीनार 2 लाख 49 हजार 400 रुपए की लागत से बनेगा। विद्यालय में मिनी जलमीनार बन जाने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी साथ ही साथ आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भी पानी लेने में सहुलियत हो जाएगी। प्रधानाध्यापक उत्पल चक्रवर्ती ने कहा कि गर्मी में मिनी जलमीनार बनने से बच्चों को पीने का पानी आसानी से मिल सकेगा।
इस मौके पर रोहित हांसदा, रीना पात्रो, सेविका जोबा हेंब्रम, दुलारी हांसदा आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


