
नरसिंहगढ़ राजबाड़ी में गायत्री महायज्ञ शुरू, 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
संक्षेप: धालभूमगढ़ में गायत्री प्रज्ञा पीठ में चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय, शौर्य समृद्धि, गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 501 महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत की। यज्ञ में धार्मिक प्रवचन और रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ राजबाड़ी के गायत्री प्रज्ञा पीठ में चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय, शौर्य समृद्धि, गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। इस अवसर पर 501 महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ यज्ञ का प्रारंभ किया। महिलाओं ने त्रिभुनेश्वर शिव मंदिर से जल लेकर नरसिंहगढ़ गांव का भ्रमण करते हुए गायत्री प्रज्ञा पीठ में अपनी यात्रा को विश्राम दिया। हरिद्वार से गायत्री साहू के नेतृत्व में महिलाओं की टोली ने धर्म प्रवचन दिया। चारों ही दिन इन महिला मंडली द्वारा धर्म प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ में शामिल होने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के उप विधानसभा चुनाव के प्रार्थी सोमेश चंद्र सोरेन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

यज्ञ स्थल पर रक्तदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। प्रथम दिन मोबाइल रक्त संग्रह वाहन में 17 लोगों ने समाचार लिखे जाने तक रक्तदान किया था। जानकारी के अनुसार, कलश यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद आरती सामद, पावड़ा नरसिंहगढ़ के ग्राम प्रधान विशाल चंद्र नामाता, संरक्षक गुरुदेव महतो, रंजन सिंह देव, काजल धल ने किया। यात्रा के पूर्व धर्म ध्वज का रोहन किया गया। ध्वजारोहण में गुरुदेव महतो, रंजन सिंह देव, नंदन सिंह देव, अनिल भगत, काजल धल, पंकज सिंह देव, गुनाधर री ने भाग लिया। टोली में मीरा साहू, हेमा अमृत, मोना धाकुरिया, प्रतिमा टन्डी, रश्मि मारकम, विग्नेश महापात्र एवं त्रिभुवन मिश्रा सहयोगियों के रूप में उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




