Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsImportant Meeting in Jharkhand Discusses Infrastructure Development and Agricultural Projects
 बैठक में समस्या के निदान पर चर्चा

बैठक में समस्या के निदान पर चर्चा

संक्षेप:

घाटशिला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण विकास के लिए पुल निर्माण, बैंक शाखा खोलने, सिंचाई परियोजनाओं और संपर्क मार्गों के विकास पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के...

Oct 06, 2025 05:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला, संवाददाता। धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जुनबुनी क्लब भवन में ग्राम प्रधान, घाट परगना, तरफ परगना, मांझी बाबा, पारगाना, बुद्धिजीवी तथा पंचायत मौदाशोली, चुकीपाड़ा, जुनबनी पूर्वी मुसाबनी एवं राऊताड़ा एवं कानास के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य रुप से प्रधानमंत्री सेतु योजना के तहत पुल निर्माण, सोनाखुन को मुसाबनी से जोड़ने हेतु मौजा जूनबनी टोला सुकरीगाड़िया के समीप सुवर्णरेखा नदी पर पुल का निर्माण, रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण, सोनाखुन से डोभा जूनबनी मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर,व्यावसायिक बैंक की स्थापना, सोनाखुन में किसी एक राष्ट्रीयकृत - निजी बैंक की शाखा खोली जाए, सिंचाई परियोजनाएँ सुवर्णरेखा एवं खरसती नदी पर एक-एक उठाव सिंचाई योजना स्थापित की जाए, जिससे लगभग 300 एकड़ उपजाऊ भूमि सिंचित होकर दो फसली खेती संभव हो, ग्रामीण संपर्क मार्गों पर पीसीसी ढलाई कार्य समेत अन्य मांग को लेकर सरकार पर दवाब बनाने का निर्णय लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में मुखय रुप से झारखंड नवनिर्माण के अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन, सीताराम टुडू, मुंडा इंद्रजीत मुंडा, उमेश चन्द्र टुडू, संग्राम टुडू, गुना टुडू, कालीदास टुडू, माझी बाबा चन्द्र हांसदा, माझी बाबा सीताराम टुडू, राजीब टुडू बिशु टुडू, लखिन्द्र पातर, ग्राम प्रधान अरुण सरदार, नयन मंडल आदि शामिल थे।