
कोवाली पुलिस ने अवैध बालू के परिवहन करते तीन हाईवा बालू जब्त किया
संक्षेप:
पोटका और कोवाली थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी जारी है। ओड़िशा से रात में बालू का परिवहन किया जा रहा था। कोवाली पुलिस ने तीन हाईवा को रोका, जिनमें 1500 सेफ्टी अवैध बालू लदा था। वैध चालान नहीं मिलने पर पुलिस ने जिला खनन विभाग को सूचित किया है।
Nov 16, 2025 02:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
पोटका । पोटका और कोवाली थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी का धंधा बेरोकटोक जारी है। इसका उदाहरण ओड़िशा से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध बालू परिवहन किए जाने की सूचना पर कोवाली पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान सदलबल गश्ती पर थे, इस दौरान तीन हाईवा को रोककर जांच की गई। तीनों हाइवा में 1500 सेफ्टी अवैध बालू लदा था व बालू के वैध चालान मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस मामले को लेकर तीनों हाईवा को कोवाली पुलिस द्वारा जिला खनन विभाग को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


