चाकुलिया के शीशाखून से बंगाल में होती थी बालू की तस्करी

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू का भंडारण कर माफिया इसे पश्चिम बंगाल में तस्करी कर रहे थे। हाल ही में 3000 सीएफटी बालू जब्त किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, स्थानीय लोग और पश्चिम बंगाल का माफिया इसमें शामिल हैं। चाकुलिया में प्रतिदिन 50 ट्रैक्टर बालू का परिवहन हो रहा है, जबकि प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद यह गतिविधि जारी है।

चाकुलिया के शीशाखून से बंगाल में होती थी बालू की तस्करी

चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे शीशाखून गांव के पास अवैध बालू का भंडारण कर माफिया पश्चिम बंगाल में बालू की तस्करी करते थे। यह खेल कई महीनों से चल रहा था। विगत मंगलवार को अंचल अधिकारी नवीन पुरती और थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में यहां से 3000 सीएफटी बालू को जब्त किया गया। इसके बाद यह तथ्य सामने आ रहा है कि बालू को पश्चिम बंगाल में भेजा जाता था। इस खेल में पश्चिम बंगाल का माफिया और कई स्थानीय लोग शामिल हैं।ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बालीजुड़ी स्वर्ण रेखा नदी घाट और इससे सटे बहरागोड़ा प्रखंड के मुटूरखाम स्वर्ण रेखा नदी घाट से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है।

उक्त दोनों घाटों से ट्रैक्टरों द्वारा दिन और रात बालू का परिवहन होता है। सिर्फ चाकुलिया में ही रोजाना करीब 50 ट्रैक्टर बालू आता है। बालू का भंडारण प्रखंड के पश्चिम बंगाल से बिल्कुल ही सटे इलाके में किया जाता है। ताकि बालू को आसानी से पश्चिम बंगाल भेजा जा सके। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त इलाके में और भी कई जगहों पर अवैध बालू का भंडारण किया गया है। प्रशासन अगर गहन जांच करे तो इसका खुलासा सहज ही हो सकता है। इधर, प्रशासन की तमाम करवाई के बावजूद ट्रैक्टरों द्वारा अवैध बालू का परिवहन दिनदहाड़े जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।