तुड़ी : 29.91 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग

Dec 23, 2025 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

पोटका प्रखंड की तेंतला पंचायत में मौजा तुड़ी की 29.91 एकड़ सरकारी जमीन पर व्यावसायियों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने सरकारी जमीन को मुक्त करने की मांग की है। सीओ ने कहा कि कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रदूषण विभाग को भी शिकायत की गई है।

तुड़ी : 29.91 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग

पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड की तेंतला पंचायत अंतर्गत मौजा तुड़ी में 29.91 एकड़ सरकारी जमीन पर व्यावसायियों पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने लगाया है। उन्होंने सीओ को आवेदन देकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की है। सीओ को सौंपे आवेदन में कहा है कि बीते कई वर्षों से मौजा तुड़ी में कुल 29.91 एकड़ सरकारी जमीन पर व्यावसायियों ने कब्जा किया है। उन्होंने इस सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने एवं बोर्ड लगाने की मांग की है। इस संबंध में सीओ निकीता बाला ने कहा कि मौजा तुड़ी में पूर्व से ही सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकारी जमीन को कब्जा किए 5 लोगों व एक कंपनी को दो बार नोटिस जारी किया गया है। पहली सुनवाई हुई है तथा दूसरी सुनवाई 2 जनवरी को है। इनमें एक दो लोगों ने कब्जा की जमीन को चिह्नित करने पर स्वत: कब्जा हटाने की सहमति दी है। सीओ ने कहा कि यहां सरकारी पर कब्जा कर अलकतरा मिक्सिंग प्लांट चला कर क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है, इसकी शिकायत प्रदूषण विभाग से की गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि तुड़ी में सरकारी जमीन से शीघ्र अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।