ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलापोटका में एक सौ भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

पोटका में एक सौ भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से रविवार को हाता में नए कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता समरेंदु सरदार, संतोष सरदार, झापीपा नेता सपन मित्रा, रंजित बारिक सहित एक सौ से...

पोटका में एक सौ भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में शामिल
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाMon, 30 Apr 2018 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से रविवार को हाता में नए कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता समरेंदु सरदार, संतोष सरदार, झापीपा नेता सपन मित्रा, रंजित बारिक सहित एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने झामुमो पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

सभी नए कार्यकर्ताओं का मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन एवं ‌विशिष्ठ अतिथि के रूप में झायुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पार्षद संजीव सरदार, पार्षद चंद्रावती महतो, झायुमो के जिलाध्यक्ष महाबीर मुर्मू, सुनील महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार सरदार ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आदिवासी-मूलवासियों के अस्तित्व को मिटाने का काम किया जा रहा है।

इसका उदाहरण सरकार के द्वारा खुद शराब की बिक्री करना, स्कूलों को बंद करना,सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ करना है। सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। भाजपा के अनैतिक कार्यों से आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक एवं दलित समुदाय खफा हैं। लोग भाजपा सरकार से जल्द मुक्ति चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि अभी चुनाव हो तो भाजपा सरदार को सत्ता से बेदखल कर देंगे। लोगों का झुकाव झामुमो के प्रति है। लोग दिशोम गुरु शिबु सोरेन एवं युवा नेता हेंमंत सोरेन के प्रति आशान्वित हैं। हेंमत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए जनाकांक्षा को देखते हुए अगली सरकार हेंमत सोरेन के नेतृत्व में ही बनेगी, तभी राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने नए कार्यकर्ता के हर सुख-दुख में पार्टी साथ रहने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सुधीर सोरेन,अवित्र सरदार,बबलु चौधरी,हीतेश भकत,अ.रहमान, जिकरुल होदा, सागेन पूर्ति, खैरा मुंडा, पोल्टु मंडल, देव पालित, रजनी षांडगी, ग्रामप्रधान असलम प्रधान, मुखिया बिल्टु हांसदा, बबलु सरदार सहित काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें