दो घंटे चली वार्ता रही विफल, ड्रिलर-टिंबर मैन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सुरदा माइंस में ड्रिलिंग एवं ब्लास्टिंग का काम नहीं करने की मांग को लेकर ड्रिलर एवं टिंबर मैन की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला और मजदूरों ने प्रबंधन से स्पष्ट जानकारी की मांग की।

दो घंटे चली वार्ता रही विफल, ड्रिलर-टिंबर मैन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सुरदा माइंस में रात्रि पाली में ड्रिलिंग एवं ब्लास्टिंग का काम नहीं करने की मांग को लेकर ड्रिलर एवं टिंबर मैन की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल से सुरदा माइंस के सॉफ्ट-3 व 4 में ड्रिलिंग का काम प्रभावित रहा। वहीं, माइंस में बाकी मजदूर सामान्य दिनों की तरह ड्यूटी कर रहे हैं।

वार्ता का परिणाम

इस गतिरोध के समाधान के लिए सुरदा प्रशासनिक भवन में करीब 11:00 से लेकर 1:30 बजे तक करीब 2 घंटे तक चली वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला, वार्ता में ड्रिलर एवं टिंबरमैन रात्रि पाली में ड्रिलिंग एवं टिंबरिंग का काम नहीं करने की मांग पर अड़े रहे। इसके साथ ही मजदूरों ने कहा कि यदि रात्रि पाली में काम कराया जाता है तो प्रबंधन उन्हें क्या सुविधा देगा इसे स्पष्ट करे। वार्ता में ठेका कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी और दोपहर को वार्ता बिना किसी ठोस निर्णय के ही समाप्त हो गई।

फिर से वार्ता

मालूम हो कि शाम 5:00 बजे फिर से वार्ता के लिए प्रबंधन ने मजदूरों को बुलाया है, समाचार लिखे जाने तक शाम की वार्ता में मजदूर प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए हैं, इसके कारण बैठक शुरू नहीं हो पाई है।

वार्ता में प्रतिभागी

जानकारी हो कि सोमवार सुबह की पाली से सुरदा माइंस में प्रतिरोध जारी है। वार्ता में एचसीएल की ओर से एचआर हेड कमलेश कुमार, एच आर अर्जुन लोहारा, सुरदा माइंस मैनेजर अमरेंद्र कुमार, ठेका कंपनी आर के अर्थ प्राइवेट लिमिटेड के जी एम राकेश शर्मा, प्रोजेक्ट इंचार्ज संजय साहू, मजदूरों की ओर से अजय बहादुर, ई कंडुलना, सुनील हेंब्रम, भोला मार्डी, दसमत मुर्मू, लाल सबर, मोहम्मद जहीरूद्दीन, बुढान सोरेन, सुफल सबर, इंद्रजीत मार्डी, मिर्जा हासदा, बस्ता सोरेन, फातु हेंब्रम आदि ने भाग लिया।

सामान्य प्रश्न

सुरदा माइंस में हड़ताल कब से जारी है?
हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।